Breaking Newsमध्यप्रदेश

CM यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के विकास की रफ्तार को अब मेट्रो ट्रेन का साथ मिल गया

इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के विकास की रफ्तार को अब मेट्रो ट्रेन का साथ मिल गया है। विकास अब मेट्रो ट्रेन की रफ्तार से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर में मेट्रो ट्रेन का सफर कर इस ऐतिहासिक और आनंदपूर्ण पल का अनुभव लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन की सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का खुद अवलोकन और अनुभव करते हुए सोशल मीडिया 'एक्स' पर इस अवसर को इंदौर शहर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो के यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो से यात्रा के दौरान शहर के मनोरम दृश्यों का अवलोकन किया और जनप्रतिनिधियों से जानकारी भी ली।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button