Breaking Newsबिहार

झारखंडवासियों को CM हेमंत ने दी बड़ी सौगात, सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मेकॉन सिरमटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन  कर दिया है। वहीं सीएम सोरेन ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा रांची स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम अब आदिवासी नेता कार्तिक उरांव के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि इस तरह हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने जा रहे हैं। बता दें कि इस फ्लाईओवर को 355.76 करोड़ करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिरमटोली पहुंचने के बाद सबसे पहले पूजा की। उनके साथ पूजा में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे।  इसके बाद सीएम सोरेन ने फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर सिरमटोली फ्लाईओवर उद्घाटन किया। वहीं आज से आम जनता के लिए इस फ्लाइओवर को खोल दिया जाएगा। बता दें कि  यह फ्लाईओवर 2.34 किलोमीटर लंबा है और इसमें रेलवे लाइन पर 132 मीटर का हिस्सा भी शामिल है। यह सिरम टोली को मेकॉन से जोड़ेगा और इसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात की आवाजाही को आसान बनाना है।इस एलिवेटेड रोड परियोजना की शुरुआत अगस्त 2022 में की गई थी।

Related Articles

बता दें कि सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज रांची समेत झारखण्ड को एक और फ्लाईओवर की सौगात मिली है। सिरमटोली चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक 4-लेन फ्लाई ओवर/एलिवेटेड रोड-सह-आरओबी परियोजना का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button