देश

गौहाटी हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में बोले CJI चंद्रचूड़, कानून में होना चाहिए मानवता का स्पर्श

गुवाहाटी
 प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा कि सभी लोगों के हितों की सेवा के लिए कानून में मानवता का स्पर्श होना चाहिए और समस्याओं को जड़ से दूर करने के लिए हमेशा संवेदनशीलता के साथ इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

गौहाटी हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि कानून को उन समुदायों की वास्तविकताओं को ध्यान में रखना चाहिए जहां इसे लागू किया जाना है। जब कानून की बुद्धिमतापूर्ण व्याख्या और क्रियान्वयन किया जाता है, तो लोग सामाजिक ढांचे में विश्वास रखते हैं और यह न्याय की दिशा में एक कदम होता है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की वैधता लोगों के उसमें विश्वास और भरोसे में निहित होती है, जो बदले में न्यायिक स्वतंत्रता पर निर्भर होते हैं। न्यायपालिका में लोगों का विश्वास एक सबसे महत्वपूर्ण कारक से निर्धारित होता है कि परेशानी और जरूरत में नागरिकों के लिए पहली और आखिरी जगह न्यायपालिका है।
 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल एप हुआ लॉन्च

Related Articles

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायपालिका की भूमिका यह सुनिश्चित करने की है कि कानून व उसका प्रशासन न्याय को विफल नहीं करता, बल्कि उसे बरकरार रखता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल एप लॉन्च किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button