उत्तर प्रदेश

शिक्षा इंसान बनाने का माध्यम, वाराणसी में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वारणशी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई दिग्गज मौजूद रहे। सीएम योगी बरेका में चल रहे सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए काशी दौरे पर हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद सीएम काशी में शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में विधि- विधान से पूजन किए।
काशी विश्वनाथ धाम में कॉरिडोर का भ्रमण करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान सीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।

शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं: सीएम योगी
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया।

शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मंच पर पांच निपुण विद्यालय, पांच निपुण बच्चे व पांच नव प्रवेशी बच्चों को सम्मानित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button