मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "ग्रैंड आर्डर ऑफ द चैन ऑफ द येलो स्टार" से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि श्रीमती मुर्मू को मिला यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह सम्मान भारत और सूरीनाम दोनों देशों के बीच संबंधों को नई पहचान देगा। निश्चित ही यह सम्मान सद्भावना और परस्पर सहयोग को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और द्विपक्षीय सहयोग के मार्ग खुलेंगे।

 

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button