छत्तीसगढ़भिलाई

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल जेल से हुये रिहा…

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल जेल से रिहा कर दिया गया हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट के द्वारा उनके जमानत याचिका को मंजूरी देने के बाद केंद्रीय जेल दुर्ग से उन्हें गुरुवार रात करीब 9 बजे रिहा किया गया।

अमित बघेल के जेल से छूटने के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी कर हजारों की संख्या में आए समर्थकों ने जमकर नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की।

जैन साधु-संतों व मुनियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के कारण हुई थी जेल

जैन साधु-संतों व मुनियों के खिलाफ अभद्र व विवादित टिप्पणी करने के आरोप में अमित बघेल को 31 मई 2022 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वे हसदेव अरण्य मामले में प्रदर्शन करने सरगुजा गए थे। बालोद जिले की पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की थी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष ने पुलिस को भी गिरफ्तारी की चुनौती दी थी। 

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button