मध्यप्रदेश

क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी, साइबर क्राइम भोपाल ने चार आरोपियों को भेजा जेल

भोपाल

भोपाल में आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड बनाने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. साइबर क्राइम ब्रांच ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग लंबे समय से लोगों को चूना लगा रहे थे.  

दरअसल साइबर क्राइम ब्रांच को एक आवेदक से शिकायत मिली थी कि उसे ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड बनाकर देने के बहाने फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते से कुल राशि 60180/ रुपये निकालकर धोखाधडी की गई है. इस शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.  

Related Articles

साइबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा तकनीकी एनालिसिस के आधार पर मिले सबूतों के जरिए क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधडीपूर्वक ठगी करने बाले चार आरोपियों को दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए 10 मोबाईल फोन, 09 सिमकार्ड और बैंक पासबुक को जब्त किया गया है.  

दिल्ली से चार आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को धोखाधडीपूर्वक फ्री में क्रेडिट कार्ड बनाने का लालच देकर लिंक भेजते हैं. लिंक में जानकारी भरवाकर लोगों के खाते से धोखाधडी पूर्वक ठगी करते हैं और पैसे लेने के लिए आरोपीगण खाते एवं कॉलिंग करने के लिए मोबाइल नंबर टेलीग्राम एप से संपर्क कर प्राप्त करते हैं. अब इस मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button