
रायपुर। राजधानी रायपुर के बजरंग नगर वार्ड (शहीद चूड़ामणि वार्ड ) क्रमांक 37 में बालमुकुंद आटा चक्की के गली में आने जाने वालीं आम रास्ता को घेर कर घर बना लिया गया है। यहां के स्थानीय निवासियों ने बताया कि किसी वरके फेमिली के द्वारा यह अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पहले यहां पर से गली में आना-जाना हुआ करता था। जो कि इस अवैध अतिक्रमण करके बनाये गए घर के बाद से पूर्णतः बंद हो गया है। इस संबंध में वार्ड वासियो द्वारा स्थानीय विधायक राजेश मूणत एवं वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल अनुरोध किया है कि इस अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए आम जनता के हित में निर्णय लेने की मांग की है।
