धर्म

घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें और पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दूर होगी दरिद्रता और बढ़ेगा धन

वास्तु शास्त्र में ऊर्जा को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हमारे आस-पास हर वस्तु अपने भीतर एक खास तरह की ऊर्जा रखती है, जिसका प्रभाव हमारे के जीवन पर पड़ता है। मान्यता है कि जहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसी कारण वास्तु विशेषज्ञ घर की संरचना और उसमें रखी वस्तुओं को संतुलित रखने की सलाह देते हैं। यदि घर वास्तु के अनुसार नहीं होता, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है, जबकि सही वास्तु वाला घर सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ शुभ वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही यह उपाय करियर और व्यवसाय में उन्नति के मार्ग भी खोल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 शुभ चीजों के बारे में, जिन्हें घर में रखना लाभकारी माना गया है।

श्रीमद् भगवद् गीता
हिंदू धर्म में भगवद् गीता को अत्यंत पवित्र ग्रंथ माना जाता है और वास्तु में भी इसका विशेष स्थान है। घर में गीता रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। नियमित रूप से इसका पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और परेशानियां कम होती हैं।
 
चांदी का सिक्का
वास्तु के अनुसार चांदी का सिक्का घर में रखना शुभ होता है। चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है, जो मन को शांत और स्थिर रखने में सहायक होता है। इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
 
पांच कौड़ियां
शास्त्रों में कौड़ियों को मां लक्ष्मी से जुड़ा माना गया है। कहा जाता है कि इनकी उत्पत्ति समुद्र से हुई है, इसलिए इन्हें धन का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन पांच साबुत कौड़ियों को हल्दी लगाकर पूजा स्थान में रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

हल्दी की गांठ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से है। जहां भगवान विष्णु का वास होता है, वहां मां लक्ष्मी भी निवास करती हैं। ऐसे में तिजोरी या धन स्थान पर हल्दी की गांठ रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button