उत्तर प्रदेश

बृजभूषण शरण सिंह बोले ‘ना बूढ़ा हुआ हूं..ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं’

 गोंडा
 कैसरगंज से
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के डेहरास चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने भरे मंच से खुद को छुट्टा सांड बता डाला। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बेटे और कैसरगंज संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन में वोट मांगाष जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वचन देता हूं कि न तो बूढ़ा हुआ हूं, न रिटायर हुआ हूं, न बूढा हुआ हूं। पहले जितना आपके बीच में रहता था, उससे ज्यादा आपके बीच में रहूंगा।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आपके सुख दुख में शामिल रहूंगा और दोगनी ताकत के साथ काम करूंगा। सांसद बृजभूषण यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंंने जनता से साफ तौर पर कह दिया कि अब तो मैं छुट्टा सांड हो गया हूं। अब तो आपके लिए किसी से भी भिड़ सकता हूं। बृजभूषण ने गोंडा की भाषा में कहा कि का करिहये हमार, का करिहये, लडे जितिहयें न और हमसे ज्यादा मनइयों कोही के पास नाही हैं। जरूरत पड़ेगी तो आपके लिए लड़ाई लड़ूंगा और इन सारी समस्याओं को हम देख रहे हैं। हम चुप बैठने वाले नहीं है, आपको डबल सांसद मिलेगा।

पहलवानों पर बृजभूषण का हमला

सांसद बृजभूषण ने एक बार फिर पहलवानों के ऊपर निशाना साधते हुए मंच से कहा कि कुछ लोग 500 किलोमीटर दूर बैठकर हमारी राजनीति और हमारे जीवन को समाप्त करने का सपना देख रहे हैं। पिछली लोकसभा का चुनाव हम लोग 2 लाख 87 हजार वोट से जीते थे। कर्नलगंज विधानसभा हम लोग 75 हजार से जीते थे। इस बार 75 हजार एक वोट जो मिलेगा वह उन विरोधियों के मुंह पर तमाचा मारने का काम आपका वोट करेगा। सांसद ने कहा कि एक युग 10 से 12 साल का माना जाता है और मैं तीन युग से आपकी आंखों का तारा हूं और देवीपाटन मंडल के आंख का तारा हूं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button