Breaking Newsबिहार

BJP नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, बाल-बाल बचीं

धनबाद

भाजपा नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. हालांकि हमले में वह बाल बाल बच गईं. उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष के द्वारा यह हमला किया गया. घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी. वो शादी समारोह में शामिल होने गई थीं.

बता दें कि सीता सोरेन पर उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने पिस्टल से फायरिंग करने की कोशिश की. गनीमत यह रही कि वो ऐसा कुछ कर पाते इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.

सीता सोरेन  कतरास में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. सरायढेला थाना क्षेत्र के सरायढेला में स्थित एक होटल में वह रुकी थीं. जहां देवाशीष घोष पहले से होटल के कमरे में मौजूद था. सीता सोरेन के घुसने के साथ ही देवाशीष घोष ने पिस्टल चलाने की कोशिश की.

हालांकि इससे पहले कि वह गोली चला पाता उनके सुरक्षा गार्ड ने देवाशीष घोष को दबोच लिया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के पास पुलिस मौके पर पहुंची. दो पिस्टल पुलिस ने होटल से बरामद किया है.

पूर्व विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है. होटल के कमरे से दो पिस्टल बरामद किए गए हैं. आरोपी देवाशीष घोष को जेल भेजा जा रहा हैः नूतन मोदी, सरायढेला थाना प्रभारी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button