बिहार

झारखंड में गीता कोड़ा पर हमले पर भाजपा ने झामुमो पर लगाया आरोप

सिंहभूम/रांची.

झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो पहले ही हार मान चुकी है और हार का गुस्सा भाजपा के सिंहभूम उम्मीदवार गीता कोड़ा पर हमला करके निकाल रही है। रांची के हरमु इलाके में भाजपा के नए मीडिया सेंटर का उद्घाटन के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की।

बाबुलाल मरांडी ने कहा, "सिंहभूम में झामुमो ने पहले ही हार मान ली है। इसका गुस्सा निकालने के लिए वे भाजपा के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं।" झामुमो ने दावा किया कि स्थानीय लोग लगातार गीता कोड़ा का विरोध कर रहे हैं। इसपर भाजपा नेता ने कहा कि वे सभी राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता हैं और यह उनके द्वारा लगाए गए नारों से स्पष्ट था। उन्होंने आगे कहा, "कल मैंने पुलिस से बात की और उनसे मांग की कि घटना से जुड़े सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।" भाजपा नेता गीता कोड़ा ने बताया कि गमहरिया और मोहनपुर में चुनाव प्रचार के दौरान उनपर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके कुछ समर्थक घायल हो गए। भाजपा की प्रदेश इकाई ने कहा कि इस घटना को लेकर उच्च स्तरीय प्रतिनिधि डीजीपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात करेंगे।

मरांडी ने इस दौरान भाजपा के घोषणापत्र संकल्पपत्र पर भी बात की। उन्होंने कहा, "यह भाजपा का घोषणापत्र नहीं है, बल्कि देश का घोषणापत्र है। घोषणापत्र तैयार करने से पहले देशभर से 15 लाख सुझावों पर विचार किया गया था।" बता दें कि झारखंड में महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव होंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button