Breaking Newsबिहार

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, 86.50 प्रतिशत बच्चों ने पास की परीक्षा

पटना

Bihar Board Class 12th Intermediate Result 2025: बिहार बोर्ड ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं एक फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। इस परीक्षा में 12,92,313 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थीं।

इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 633896 छात्रों ने पास की परीक्षा
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लगातार सातवीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा में इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 633896, कला संकाय के 611365 और कॉमर्स संकाय के 34821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। विज्ञान के 568330, कला के 505884 और कॉमर्स के 32999 परीक्षार्थी पास हुए हैं।

 टॉपर सूची
विज्ञान

    प्रिया जायसवाल 484
    आकाश कुमार 480
    रवि कुमार 478

वाणिज्य

    रोशनी कुमारी 475
    खुशी 473
    सृष्टि कुमारी 471
    निशांत राज 471

इतना रहा पास प्रतिशत

    82.75% आर्ट्स में
    94.77% कॉमर्स
    89.66% विज्ञान
    86.5% कुल पास

प्रिया जायसवाल बनी विज्ञान संकाय में स्टेट टॉपर
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। आज जारी किए गए परिणाम के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए।

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, 86.50 प्रतिश बच्चों ने पास की परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स संकाय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक, 94.77% रहा है। कला संकाय के इंटर उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 82.75 रहा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति Class 12 Bihar Board Result 2025 अपने वेबसाइट पर जारी करेगा। इन स्टेप्स का पालन करके छात्र BSEB 12th Result 2025 को ऑनलाइन देख सकते हैं:

    आधिकारिक वेबसाइटI Interresult2025.com और Interbiharboard.com पर जाएं।
    "Bihar Board 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
    अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
    आपका बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
    भविष्य में उपयोग के लिए अपने Bihar 12th Result 2025 डाउनलोड और सेव कर लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि Bihar Board 12th Result 2025 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए इस Bihar Board 12th Result 2025 लाइव अपडेट को फॉलो करें।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button