केरियर

लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा अपडेट — AIBE 21 को लेकर नई सूचना

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर रोलिंग भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट curaj.ac.in पर जाकर 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 08 पदों को भरा जाएगा। 

इसके बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर भेजना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथियों के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रोफेसर के लिए योग्यता
प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी (Ph.D.) डिग्री अनिवार्य होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार द्वारा प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त जर्नल्स में कम से कम 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए गए हों। इसके अलावा आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान में न्यूनतम 10 वर्ष का शिक्षण अथवा शोध (Teaching/Research) का अनुभव होना आवश्यक है। सभी योग्यताएं यूजीसी (UGC) के निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी (Ph.D.) डिग्री है, उन्हें यूजीसी (UGC) के निर्धारित नियमों के अनुसार NET से छूट प्रदान की जाएगी। 

कितना मिलेगा वेतन?
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल 14 के तहत 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल 10 के अनुसार 57,700  रुपये से 1,81,400 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रजेंटेशन/सेमिनार और इंटरव्यू के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये जमा करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबी (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित माध्यम से ही शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाएं।
  • Recruitment/Jobs सेक्शन पर क्लिक करें।
  • संबंधित विज्ञापन खोलें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button