देश

‘हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है’, शपथ ग्रहण पहले बोलीं सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी

नई दिल्ली  
हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस आलाकमान ने विधायक दल के नेता के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुना है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर प्रदेश वासियों का आभार जताया है। कमलेश ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं राज्य की जनता का आभारी हूं। हम उनका समर्थन करना जारी रखेंगे ताकि वह अपने द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करें।हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।'' इससे पहले शनिवार की रात कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मनोनीत पर खुशी जाहिर की थी। संवाददाताओं से बात करते हुए कमलेश ने कहा था, ''हम अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैं यहां के लोगों और राज्य और कांग्रेस आलाकमान की आभारी हूं। मैं रविवार को शिमला जाऊंगी''
 
ये जगहें सपने जैसी लगती हैं
सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं उनके सात निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि रविवार को दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
 
हिमाचल के CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, कितनी संपत्तियों के हैं मालिक ?
मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह अवसर देने के लिए वह कांग्रेस और गांधी परिवार के आभारी हैं। सुक्खू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक साधारण परिवार से होने के बावजूद वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, ''मुझे खुशी है कि मैं एक साधारण परिवार से होने के बावजूद सीएम बनने जा रहा हूं। मुझे यह मौका देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां ने मुझे राजनीति में आने से कभी नहीं रोका। मैं आज यहां उनके आशीर्वाद के कारण पहुंचा हूं।"

KhabarBhoomi Desk-1

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button