मध्यप्रदेश

आयुष मंत्री कावरे ने बालाघाट के समनापुर में किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन

भोपाल

आयुष राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) रामकिशोर नानो कावरे ने कहा है कि राज्य सरकार जन सेवा की भावना के साथ निरंतर विकास कार्य कर रही है। विकास कार्यों के लिये धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा। कावरे रविवार को बालाघाट के समनापुर में 3 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 3 विकास कार्यों 33/11 केव्ही क्षमता के विद्युत उप केन्द्र और 2 सड़कों के निर्माण के भूमि-पूजन के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री ने बताया कि समनापुर में 700 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाकर राज्य सरकार ने 38 प्रकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाया है।

Related Articles

जन चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएँ

आयुष मंत्री कावरे ने परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। ग्राम में पानी निकासी की ठीक व्यवस्था न होने से बच्चों को प्राथमिक शाला में जाने में कठिनाई पर तत्काल क्षेत्र का भ्रमण कर पानी निकासी की व्यवस्था को जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए। दिव्यांग युवक की पेंशन मिलने में हो रही दिक्कत पर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये गये।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button