छत्तीसगढ़

बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 2 जुलाई को अरविंद और मान की सभा

बिलासपुर.
आम आदमी पार्टी रायपुर के बाद अब बिलासपुर में चुनावी शंखनाद करने जा रही है। 2 जुलाई को आयोजित रैली में पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे और इसके बाद साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में एक लाख से अधिक लोगों को लाने की तैयारी में आप कार्यकर्ता जुट गए है।

राजधानी रायपुर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान चुनावी शंखनाद कर चुके हैं, अब बिलासपुर में दूसरी सभा होने जा रही है जहां 24 विधानसभा सीटें हैं। 2 जून को होने वाले इस आयोजन में अरविंद केजरीवाज और भगवंत मान को फिर से बुलाया जा रहा है। पार्टी के दोनों दिग्गज महारैली के साथ साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसमें पार्टी के पदाधिकारी एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 2 जुलाई को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली सभा और महारैली की अनुमति मिल गई है। इस आयोजन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी शंखनाद करेंगे। उनकी महारैली में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी की ओर से बैठकों और जनसंवादों का दौर लगातार जारी है। महारैली में एक लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button