
रायपुर। गोबरा नवापारा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में प्रभारी अंजय शुक्ला के मौजूदगी में क्षेत्र के भूपेंद्र सोनी निर्वाचित हुए।
इस दौरान अभनपुर के विधायक इंद्र कुमार साहू ,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिकाध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी साहू समस्त पार्षद एवम कार्यकर्ता गण मौजूद के मौजूदगी रही इसी तारतम्य में आरंग में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव के प्रभारी अंजय शुक्ला के प्रभार क्षेत्र आरंग में स्थानीय विधायक खुशवंत गुरु के नेतृत्व में जनपद अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी साहू एवं उपाध्यक्ष हेतु रिंकु चंद्राकर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन सहित बड़ी भारी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इन दोनों क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी रहे अंजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
