बिहार

सारंडा जंगल में नक्सलियों के द्वारा एक आईईडी विस्फोट किया गया, एक जवान घायल हो गया

चाईबासा
पश्चिम सिंहभूम जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह सारंडा जंगल में नक्सलियों के द्वारा एक आईईडी विस्फोट किया गया है जिसमें एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। घायल का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक चाईबासा के जराइकेला के बलिबा जंगल में यह ब्लास्ट हुआ है जिसमें कोबरा बटालियन का एक एएसआई घायल हुआ है। जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घायल जवान का नाम जितेन्द्र दानी हैं। वह कोबरा 209 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। घटना की पुष्टि पुलिस मुख्यालय और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है जिसके आलोक में बीते बुधवार से सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल द्वारा एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में शुरू किया गया है। वहीं, नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button