छत्तीसगढ़

अमित शाह अपने बेटे को अभी तक लॉन्च नहीं कर पाए – सीएम बघेल

रायपुर

 कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। रायपुर में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, अमित शाह अभी तक अपने बेटे को लांच नहीं कर पाए। राहुल गांधी को जितने बार रोकने की कोशिश करेंगे, वह उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्हें लांच करने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा था कि विपक्षी दल एक बार फिर राहुल गांधी को लांच कर रहे हैं।

नफरत के आधार पर राजनीति करती है भाजपा

Related Articles

सीएम बघेल ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया गया है। राहुल गांधी ने जो बात कही थी, वह सच साबित हो रही है। जहां कभी कुछ नहीं हो रहा था, वहां भी अब दंगे हो रहे हैं। दंगे होते हैं तो भाजपा के लोग दुखी नहीं होते हैं। आम जनता के जान माल का नुकसान होता है, तो ये लोग खुश होते हैं। भाजपा नफरत के आधार पर राजनीति करती है। जितना ज्यादा दंगा होगा, उतना भाजपा वाले खुश होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा के अनुरूप यह सब हो रहा है। भाजपा के लोग भाईचारा, मिलजुलकर काम करने की बात कभी नहीं करते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button