Breaking Newsबिहार

झारखंड के मैट्रिक परीक्षा में सात स्कूलों के सभी छात्र फैल, प्रधानाध्यापकों पर गिरी गाज

रांची

झारखंड में हाल ही में जैक बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की है। घोषित परिणामों का विश्लेषण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा करवाया गया। वहीं 10वीं परीक्षा के परिणामों के विश्लेषण करने के बाद एक बेहद ही चौकानें वाली बात निकलकर सामने आई है। विश्लेषण से पता चला है कि राज्य में 7 ऐसे स्कूल है जहां 10वीं परीक्षा में शामिल सभी छात्र फेल हो गए। जबकि 54 स्कूलों में केवल 50 प्रतिशत बच्चे ही मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है। वहीं अब शिक्षा विभाग ने इस संबंधी जांच के आदेश दिए है।

इन 7 स्कूलों में सभी छात्र फेल
मिली जानकारी के मुताबिक, जिन 7 स्कूलो का 100 प्रतिशत मैट्रिक का परिणाम निराशाजनक रहा है, वे हैं गुमला का मॉडल स्कूल, पश्चिमी सिंहभूम का उत्क्रमित हाई स्कूल, पूर्वी सिंहभूम का माइकल जान गर्ल्स हाई स्कूल, पूर्वी सिंहभूम का गवर्नमेंट हाई स्कूल, पूर्वी सिंहभूम का मिथिला हाई स्कूल,  देवघर का आर मित्रा हाई स्कूल तथा दुमका का उत्क्रमित हाई स्कूल है। बताया जा रहा है कि देवघर का आर मित्रा हाई स्कूल में 33 शिक्षक कार्यरत हैं, फिर भी परिणाम निराशाजनक रहा। इस स्कूल के 8 छात्र परीक्षा में बैठे थे जो कि सभी फेल हो गए।

Related Articles

शिक्षा सचिव ने प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई के दिए आदेश
वहीं शिक्षा सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच करें। जिलाधिकारियों को संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगने और उनको कहीं ओर स्थानांतरित व उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही  जिलाधिकारी इन स्कूलों का 19 जून तक निरीक्षण कर ई-विद्यावाहिनी पर अपलोड किया जाए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button