Breaking Newsउत्तर प्रदेश

सामाजिक न्याय के राज की स्थापना और अन्याय को मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक: अखिलेश यादव

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश से सामाजिक न्याय के राज की स्थापना और अन्याय को मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है। भाजपा सरकार में निर्दोषों को झूठे मुकदमें में फंसाया जाता है। संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर हैं प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा, और स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद कर दिया। अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल पा रहा है। एम्बुलेंस सेवाएं ठप्प है।
    समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार का तीसरा कार्यकाल है लेकिन देश की जनता को परेशानी और तबाही के सिवा क्या मिला? सरकार बताए कि नोटबंदी का परिणाम क्या रहा? प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में भी विकास क्यों नहीं हुआ? वाराणसी में आयी बाढ़ की भयावह स्थिति को सभी ने देखा। भाजपा ने झूठे सपने दिखाकर लोगों को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। यह लोगों का इस्तेमाल करती है, फिर उन्हें बर्बाद कर देती है। भाजपा सरकार ने जीएसटी को जटिल बनाकर व्यापार और व्यापारियों को उलझा दिया है। व्यापार करना कठिन हो गया है। टैक्स की प्रक्रिया आसान होनी चाहिए। भाजपा सरकार के फैसलों में भारी गड़बड़झाला है। इस सरकार के पास बेरोजगारी, महंगाई का कोई समाधान नहीं है। भाजपा सरकार के एजेंडे में नौकरी रोजगार नहीं है। आउटसोर्स से बेरोजगारी का स्थायी हल नहीं होगा। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के हित में कोई काम नहीं किया। भाजपा ने नौ साल की सरकार में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। बिजली का कोई कारखाना नहीं लगाया। भाजपा ने जनता का भरोसा खो दिया है। भाजपा पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है। जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर भरोसा है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विकास के तमाम कार्य किए हैं। किसानों, नौजवानों समेत सभी वर्गो के हित में फैसले लिए। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। हर वर्ग को न्याय और सम्मान मिलेगा। सबका विकास होगा। प्रदेश में खुशहाली आयेगी। 2027 में भाजपा सरकार को कोई नहीं बचा पायेगा।
    इस अवसर पर नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, श्रीमती विजमा यादव, श्री अताउर्रहमान, श्री कमला कांत राजभर, श्री शोएब अंसारी सभी विधायकगण, पूर्व मंत्री शेख सुलेमान एवं सलामतुल्ला आदि नेताओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button