छत्तीसगढ़दुर्ग

रविशंकर स्टेडियम में आज से 13 दिसंबर तक, अग्निवीर भर्ती…

दुर्ग। भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में आज से 13 दिसंबर तक अग्निवीर रैली का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों से लगभग 70 हजार युवाओं की उपस्थिति संभावित मानी गई है। पहले दिन 10 हजार के आसपास कैंडिडेट्स शामिल हुए। रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक पहले दिन की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। आज दुर्ग, बस्तर, सरगुजा और कांकेर के कैंडिडेट्स हुए शामिल। वही जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम स्टेडियम के आस-पास किया गया है।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में आए हुए उम्मीदवारों को दैनिक दिनचर्या में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए अस्थाई और मोबाइल टायलेट के माध्यम से बेहतर प्रबंधन करने का प्रयास किया गया है। अभ्यर्थियों की आवास के जगह में 65 और भर्ती स्थल पर 60 अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा अवश्यकता अनुसार मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गई है। संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त पानी एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान भर्ती में आए छात्रों का जोश का अलग-अलग नजारा देखने को मिला।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button