CRIMEछत्तीसगढ़

सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत पर आर्मी कैंप से जवानों ने ससम्मान दी अंतिम विदाई

बिलासपुर.

सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिलासपुर के आर्मी कैंप से जवानों ने ससम्मान अंतिम विदाई दी। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जाने के दौरान जवान का सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई थी। वहीं, उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका सिम्स बिलासपुर इलाज जारी है।

बता दें कि पेंड्रा थाना क्षेत्र के बस्ती बगरा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र राम नारायण वाकरे आर्मी में कार्यरत थे। सन 2016-17 से फौज की नौकरी कर रहे थे। वर्तमान में वे उत्तर भारत में श्रीनगर के आर्मी सिग्नल रेजीमेंट में बतौर सिपाही के पद पर पदस्थ थे। जवान परिवार में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम बस्ती बगरा आया हुआ था। वापस ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए श्रीनगर जाने के लिए प्लेन का टिकट बुक कराने अपने दोस्त सुबोध सिंह के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहा था। दारसागर मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में घटनास्थल पर ही महेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दोस्त सुबोध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालात में सिम्स बिलासपुर इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जवान के गृहग्राम बस्ती बगरा में मातम पसर गया।

Related Articles

वहीं, घटना की जानकारी आर्मी के बड़े अधिकारियों को दी गई, जिस पर बिलासपुर के आर्मी कैंप से जवान मृतक के गृहग्राम बस्ती बगरा पहुंचकर सड़क हादसे में मृत महेंद्र सिंह वाकरे को ससम्मान अंतिम विदाई दी। देश के सिपाही को आखिरी विदाई देने के लिए बस्ती बगरा क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button