
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा में करोड़ों रुपए का गबन के मामले में स्थाई एवं अस्थाई वारंट वाली अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी है लेकिन पुलिस का मूकदर्शक बना किसी ना किसी के दबाव का इशारा करता है। भले वो राजनैतिक दबाव हो या आर्थिक।
जी हां हम बात कर रहे है राजधानी रायपुर से कुछ ही दूरी में स्थित तिल्दा नेवरा के दर्जनों मामले में वारंटी हेमंत दास दक्खानी उर्फ हेमू दक्खानी के बारे में हेमू के खिलाफ तिल्दा नेवरा थाने में एक दर्जन से अधिक स्थाई एवं अस्थाई वारंट जारी है।जोकि वर्षो से पेंडिंग पड़े हुए है। हेमू द्वारा तिल्दा में हिंदुस्तान लिवर की एजेंसी का कार्य किया जाता था जिसके बाद इसने अपने आपको डिफाल्टर घोषित कर लोगो का करोड़ो रूपये गबन करने का काम किया इसके अलावा राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके से लाखों रुपये की कीमत वाले शराब के साथ भी इसे गिरफ्तार किया गया था। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी वर्तमान में हेमू के द्वारा रेड लेबल चाय का नकली प्रोडक्ट बनाने का और एक्सपायरी सामानों साबुन,सर्फ आदि का डेट बदलकर लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब देखने वाली बात तो यह होगी कि इस तरह से ये अपराधी तत्व के लोग कब तक समाज मे खुलेआम घूमते रहते है या फिर तिल्दा में ही घूमने वाले इस वारंटी को स्थानीय पुलिस कुछ कर पाती है या दबाव में रहकर इसको शह देते चली जाती है
