Breaking Newsबिहार

38 सालों बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने छोड़ा अपना पद, सीएम हेमंत सोरेन को सौंपी झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रांची

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन यानी मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झामुमो का संस्थापक संरक्षक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया। राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित झामुमो का यह 13वां केंद्रीय महाधिवेशन है।

बता दें कि 38 साल बाद झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने अपना यह पद छोड़ा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक बने हैं। शिबू सोरेन ने हेमंत सोरेन को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जमशेदपुर महाधिवेशन में हेमंत सोरेन को वर्ष 2015 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। हेमंत सोरेन ने करीब 10 वर्षों तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जवाबदेही निभायी।       

Related Articles

उल्लेखनीय है कि 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठन के बाद विनोद बिहारी महतो झामुमो के पहले अध्यक्ष बने थे। 1973 से 1984 तक विनोद बिहारी महतो अध्यक्ष रहे थे। 1984 में राजनीतिक परिस्थितियां बदलीं, तो शिबू सोरेन ने निर्मल महतो को अध्यक्ष बनाया। इसके बाद शिबू सोरेन लगभग 38 वर्षों तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महाधिवेशन के पहले दिन सोमवार को 16 सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button