राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 November: इन 5 राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, धन- लाभ के प्रबल योग, पढ़ें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 20 November : ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में, मंगल वक्री होकर वृष राशि में,चंद्रमा कन्या राशि में, केतु तुला राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, स्वग्रही शनि मकर राशि में और वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि- शत्रुहंता योग का निर्माण हो रहा है। विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बड़ों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान भी मध्यम है।

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। पति- पत्नी की स्थिति अच्छी है। प्रेमी- प्रेमिका में बिछड़ाव हो सकता है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- भावानत्मक संबंधों में तू-तू, मैं- मैं संभव है। संतान पक्ष आज्ञा की अवेहलना कर सकती है, या उनके स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रहेंगे।

स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। घर में कोलाहल हो सकता है। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि- बौद्धिक सुख- संपदा में वृद्धि होगी। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति करीब- करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। गृह- कलह से बचें। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- योजनाएं फलीफूत होंगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यापारिक तरक्की दिख रही है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम- संतान मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक बोलने के कारण कुंटुंब में थोड़ी सी कहा- सुनी हो सकती है। कुछ ऐसा बोल जाएंगे जो किसी को अच्छा नहीं लगेगा। व्यय करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद पड़ेगा। सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। जो चाहेंगे वो लगभग होगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। फिर भी मन खुश नहीं रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा व्यापारिक होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। आर्थिक मामले सुलझेंगे और सुदृढ़ होंगे। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापारिक विस्तार होगा। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य करीब- करीब ठीक रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरि वस्तु का दान करें।

मकर राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर समय पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तेज वाहन न चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। रंगीन बने रहेंगे। शादी- ब्याह तय हो सकता है। शुभ समय। हरी वस्तु का दान करें।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button