Breaking Newsबिहार

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे एक अभियान में एक दुखद घटना घटी, एक जवान घायल

चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे एक अभियान में एक दुखद घटना घटी। नक्सलियों ने एक बम लगा रखा था, जिसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में झारखंड जगुआर का एक जवान घायल हो गया। जवान को बेहतर इलाज के लिए तुरंत एयरलिफ्ट रांची लाया गया है। यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस नक्सलियों की तलाश कर रही थी।

घायल जवान का नाम मनोज कुमार दमाई है। वो बम निरोधक यूनिट में काम करते हैं। ब्लास्ट में उनके पैर में गंभीर चोट लगी है।

इनामी नक्सली अनल की तलाश में शुरू हुई थी छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटानागरा थाना क्षेत्र में कुछ नक्सली छिपे हुए हैं। ये नक्सली इनामी माओवादी अनल के दस्ते के सदस्य हैं। झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन की टीम नक्सलियों को पकड़ने के लिए जंगल में गई थी। तभी एक जवान का पैर नक्सलियों की ओर से बिछाए गए आईईडी पर पड़ गया। आईईडी के फटने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने बताया कि जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तभी नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर दिया। आईईडी ब्लास्ट के बाद इलाके में नक्सलियों के धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button