Breaking Newsबिहार

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पत्नी की हत्या की, फिर खुद ने कर ली आत्महतया

नालंदा

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी पर सिलबट्टे से सिर पर वार किया और फिर उसे छत से धक्का दे दिया। इससे महिला की मौत हो गई, इसके बाद आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को बाहर निकाला गया, इस दौरान वह अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय छठु रविदास और उसकी 35 वर्षीय लाछु देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ छठु रविदास ने पहले सिलवट से पत्नी के सिर पर वार किया, फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद वह खुद कमरे में जाकर बंद हो गया। घटना के समय दोनों के बच्चे घर में ही थे, लेकिन माता-पिता के झगड़े और हिंसा को देख वे डर के मारे घर से भाग गए और पड़ोसियों को सूचना दी। घटना के वक्त छठु के पिता पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण पटना गए हुए थे। छठु और लाछु देवी के कुल पांच बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले छठु रविदास का मानसिक उपचार रांची में हुआ था। हाल के दिनों में वह फिर से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि छठु ने आत्महत्या करने के लिए जहर पी लिया होगा। हालांकि, मौके से कोई जहरीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है और न ही उसके मुंह से झाग निकला था, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

क्या बोली पुलिस?
हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक छठु रविदास मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसका इलाज पहले से चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button