बिहार

बेखौफ चोरों का तांडव: सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर घर से लाखों की चोरी

रांची

झारखंड में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में हर रोज चोरी को घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला रांची का है।

बताया जा रहा है कि यहां रांची के बेड़ो के बाजार में उत्तम ज्वेलर्स की दुकान पर चोरों ने डाका डाला। पहले तो चोरों ने यहां दुकान की सुरक्षा में तैनात नाइट गार्ड को बंधक बनाया। चोरों ने गार्ड के हाथ-पैर बांधे और दुकान के पीछे से घुस कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना को अंजाम देकर सभी चोर मौके से फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button