Breaking Newsमध्यप्रदेश

देवास की डॉक्टर से दुष्कर्म करने का मामला, फरार चल रहा युवक भिंड से गिरफ्तार हुआ

भोपाल
 हमीदिया रोड स्थित एक होटल में देवास की डॉक्टर से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने भिंड से गिरफ्तार कर लिया है। सात माह से फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

आरोपी ने खुद को बताया था सरकारी अधिकारी

मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक देवास की रहने वाली युवती ने चीन से एमबीबीएस करने के बाद लाइसेंस के लिए इंडियन एफएजीई की परीक्षा भी पास कर ली थी। वह मेडिकल प्रेक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहती थी। इस दौरान इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से मोहित सिंह शेखावत नाम के व्यक्ति से उसका परिचय हुआ। चैटिंग के दौरान मोहित ने युवती को अपने वाट्सएप नंबर दिया। फोन पर बातचीत के दौरान मोहित ने खुद को सेंट्रल होम मिनिस्ट्री गवर्मेन्ट आफ इंडिया का अधिकारी बताया।

झांसा महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म

मोहित ने यह भी कहा कि वह बिना इंटर्नशिप किये मेडिकल प्रेक्टिस हेतु रजिस्ट्रेशन दिलवाने का भरोसा दिया और भोपाल में मिलने के लिये बुलाया। भरोसा करके युवती भोपाल आने के बाद हमीदिया रोड स्थित होटल मेघदूत में ठहरे मोहित से मिलने पहुंची। मोहित ने रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

7 महीने बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

इस घटना की शिकायत डॉक्टर ने 21 अक्टूबर 2024 को देवास के सिविल लाइन थाने में की थी। पुलिस ने वहां शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी मंगलवार थाना भेज दी थी। मंगलवारा पुलिस तभी से आरोपित की तलाश कर रही थी। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को सटीक सूचना के आधार पर मनोज सिंह श्रीवास उर्फ मोहित सिंह शेखावत को श्रीराम कालोनी वार्ड नंबर-14, थाना गोहद तिराहा जिला भिंड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button