छत्तीसगढ़

भिलाई निगम की आखिरी सभा में फिर मचा बवाल, महज एक घंटे में 14 प्रस्ताव पारित

भिलाई.

भिलाई नगर निगम की शुक्रवार को आयोजित अंतिम सामान्य सभा हर बार की तरह असामान्य रही। सौहार्दपूर्ण वातावरण में शुरू हुए सभा घंटेभर के भीतर ही शोर-शराबे में बदल गई। सभापति ने इसी स्थिति में 14 एजेंडे को सर्वसम्मति से पास करने की घोषणा कर दी।

आयुक्त सुरुचि सिंह ने कहा कि आगजनी के बावजूद सारी फाइलें सुरक्षित है । इधर विपक्ष अपनी बात रखने में लगा रहा, वहीं सभापति बंटी गिरवर साहू ने राष्ट्रगान कर सभा समाप्त कर दी। पार्षद मुकेश अग्रवाल ने सभापति से अनुमति लेकर सदन में अपनी बात रखनी चाही, परंतु उन्हें मना कर दिया गया, जिससे वह आक्रोश में आकर टेबल के पर चढ़ते हुए गर्भ गृह के सामना आ गए। इस पर सभापति बंटी गिरवर साहू ने नाराज होकर सदन से बाहर जाने एवं निलंबन की बात करने लगे। सदन का अपमान कर सत्ता पश्च के कांग्रेसी पार्षद सदन में शोर-शराबा करने लगे।

एजेंडे पर उठे सवाल
प्रियदर्शित्री परिसर पश्चिम में एकीकृत खेल परिसर का लगभग 5.25 करोड़ की निविदा निकालने का मामला आया। इस पर पीयूष मिश्रा, हारिओम तिवारी एवं संतोष मौर्य ने आपति लगाते हुए कहा कि स्पष्ट एजेंडा नहीं बनाया है। कहाँ से कहां सड़क का निर्माण, नाली व विद्युत के कार्य होने है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्किटेक्ट एक क्रम में न बैठकर ड्राइंग-डिजाइन बनाएं। धरातल पर वस्तुस्थिति को देखकर ड्राइंग-डिजाइन बनाएं ताकि बार-बार अतिरिक्त राशि को मांग के लिए प्रस्ताव इंजीनियर को नहीं बनाना पड़े।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button