उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर केशव मौर्य का तंज, बोले- 2047 तक मौका नहीं

 मेरठ
 मेरठ पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कानून-व्यवस्था, महिला आरक्षण और विकास के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार के दौरान गुंडागर्दी और बेईमानी का माहौल रहता था, जबकि भाजपा के शासन में दंगों पर लगाम लगी है और प्रदेश में शांति स्थापित हुई है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए केशव मौर्य ने कहा, अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है, वह केवल सैफई के प्रधान बन सकते हैं। केशव ने राहुल गांधी पर भी निशाना साध। कहा, 2047 तक उनका कोई चांस नहीं है।

मेरठ के रामलीला ग्राउंड में सामाजिक समरसता यात्रा की सभा में ​अपने भाषण में केशव मौर्य ने कहा कि जिसका भी योगदान रहा है, उसका सम्मान होना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में सम्मान करने का काम किया है। उन्होंने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा वाले इसका विरोध कर रहे हैं और सत्ता हाथ से जाने के बाद खिसिया रहे हैं। ​विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासन में रही गुंडागर्दी के कारण अब जनता उनकी वापसी नहीं चाहती। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव न तो प्रधानमंत्री बनेंगे और न ही मुख्यमंत्री। अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुशहाली केवल कमल के निशान से ही आएगी।

संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस और सपा खेमे में खलबली
इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके सपा-कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार द्वारा 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाने के फैसले से ये दोनों विपक्षी दल घबरा गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय हित में लिए जाने वाले बड़े विधायी फैसलों की संभावना से ये दल असहज हो गए हैं। मौर्य ने लिखा, संसदीय मर्यादाओं को ताक पर रखने वाले कांग्रेस और सपा खेमे में संसद के विशेष सत्र के नाम से ही 'खलबली' मच गई है।

Related Articles

सपा ने यूपी में कायम किया था जंगलराज
मौर्य ने आगे लिखा, कांग्रेस, जिसने कभी देश को आर्थिक बर्बादी की कगार पर धकेल दिया था, और एसपी, जिसने उत्तर प्रदेश में 'जंगल राज' कायम किया था, वे राष्ट्रीय हित में बड़े फैसले लिए जाने की संभावना से ही बेचैन हो जाते हैं। विपक्ष के ट्रैक रिकॉर्ड की तुलना केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल से करते हुए, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने गरीबी दूर करने और भारत की आर्थिक व रक्षा स्थिति को मजबूत करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button