बिहार

पटना में दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील, एक्सपायरी दवाएं और लाखों का माल जब्त

पटना
बिहार में दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना समेत पांच जिलों में दवा दुकानों और डिस्ट्रीब्यूटरों के यहां छापेमारी की गई. इस दौरान एक्सपायरी दवाएं, गलत लेबल वाली औषधियां और बिना लाइसेंस चलने वाले मेडिकल स्टोर पाए गए.

पटना में एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया. वहीं, कई दवाओं की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी गई है. पटना के गोविंद मित्रा रोड स्थित सात दवा प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान कई गड़बड़ियां पाई गई. केसर वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूटर के यहां एक्सपायरी सेफिल-सीवी 250 और 500 की कुल 11 स्ट्रिप जब्त की गई.

वहीं 12 अन्य दवाओं के खरीद रिकॉर्ड नहीं मिलने पर उनकी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई. गोदाम का लाइसेंस नहीं दिखाने पर उसे सील कर दिया गया है. राज्य भर में यह कार्रवाई की गई है. मां भवानी ड्रग हाउस से 19 हजार 642 रुपये की 315 स्ट्रिप दवाएं जब्त की गई. वहीं, आशीर्वाद इंटरप्राइजेज से 13 हजार 620 रुपये के एक्सपायरी नर्विजन प्लस इंजेक्शन की 120 यूनिट जब्त की गई.

Related Articles

बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल हॉल
एसजी इंटरप्राइजेज में डॉक्टरों को मुफ्त दिए जाने वाले दवा के सैंपल्स और गलत लेबल वाली दवाएं पाई गई. यहीं से 3 हजार 90 रुपये की दवाएं भी जब्त की गई. वहीं, मधुबनी जिले के भूषण मेडिकल हॉल में बिना वैध लाइसेंस के दवाओं का कारोबार किया जा रहा था. यहां से 40 तरह की दवाएं जब्त की गई. इसकी कीमत 1 लाख 4 हजार 704 रुपये से ज्यादा है. वहीं, भागलपुर जिले के नाथनगर में शंकर मेडिकल हॉल भी बिना लाइसेंस से बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था.

पांच जिलों में 29 दवाओं के सैंपल लिए गए
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पटना, भागलपुर, मधुबनी, गयाजी और समस्तीपुर में कुल 29 दवाओं के सैंपल क्वालिटी जांच के लिए लिए गए हैं. पटना के चार प्रतिष्ठानों से एक लाख 41 हजार 56 रुपये से ज्यादा की दवाएं जब्त की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि दवाओं की खरीद, बिक्री और स्टोरेज में गड़बड़ी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button