मध्यप्रदेश

नए साल से पहले एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IPS अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

भोपाल 

मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में प्रशासनिक महकमे में बड़ी फेरबदल देखने को मिल सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के 12 जिला कलेक्टर की पदोन्नति होने वाली है। पदोन्नत होने वाले जिला कलेक्टर में कई बड़े शहरों के जिला अधिकारियों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 से 2011 और 2014 बैच के अधिकारियों का प्रमोशन हो जाएगा। हालांकि अभी तक पदोन्नति को लेकर होने वाली बैठक की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि दिसंबर महीने में सामान्य प्रशासन विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

इन अधिकारियों का भी होगा प्रमोशन
इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधि
कारियों को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर बनाया जाएगा। इसी तरह आइपीएस अधिकारियों को डीजी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आइजी, डीआइजी, एसएसपी और एसपी पद पर प्रमोट किया जाएगा। राज्य पुलिस सेवा, राज्य वन सेवा, मंत्रालय सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत करने के लिए डीपीसी होगी।

2014 बैच के 12 कलेक्टरों की अपर सचिव पद पर पदोन्नति

क्र. सं.कलेक्टर का नामवर्तमान जिला
1साकेत मालवीयअशोकनगर
2अरुण विश्वकर्माजबलपुर
3ऋषभ गुप्ताखंडवा
4नेहा मीनादेवास
5आशीष वशिष्ठनर्मदापुरम
6अंकित अस्थानासिंगरौली
7आदित्य सिंहबालाघाट
8लोकेश जांगिड़मुरैना
9दिलीप कुमार यादवसागर
10नीतू माथुरआलीराजपुर
11अंजू पवन भदौरियाडिंडौरी
12जमुना भिड़ेनिवाड़ी

2011 बैच के IAS अधिकारियों की सचिव पद पर पदोन्नति

क्र. सं.अधिकारी का नाम
1वीएस चौधरी कोलसानी
2हरजिंदर सिंह
3सौरभ कुमार सुमन
4नेहा मारव्या
5विजय कुमार जे
6अनुग्रह पी
7बी विजय दत्ता
8मोहित बुंदस
9संजीव श्रीवास्तव
10चंद्रमौली शुक्ला
11मनोज पुष्प
12उमाशंकर भार्गव
13गौतम सिंह
14प्रीति जैन
15उषा परमार
16सरिता ओमबाला प्रजापति
17मुजीबुर्रहमान खान
18दिनेश जैन
19गिरीश शर्मा
20शिवराज सिंह वर्मा
21वीरेंद्र कुमार

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button