मध्यप्रदेश

लूट के छह दिन बाद बरामद हुए करीब चार करोड़, तीन बोरियों में छिपाया था कैश

बालाघाट
 महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यापारी के कर्मचारियों से लूटी गई करोड़ों रुपये की नकदी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से बरामद की गई है। नागपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम डोरली में दबिश देकर एक खेत में रखे भूसे के ढेर के नीचे छिपाई गईं नोटों से भरी तीन बोरियां जब्त की हैं। इन बोरियों से 3.74 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली है ।

जानकारी के मुताबिक 18-19 नवंबर की दरमियानी रात नागपुर के तुलसी नगर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से 3.74 करोड़ रुपये से भरी कार लूट ली थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही नागपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्पेशल टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि लूट की रकम बालाघाट जिले में छिपाई गई है, जिसके बाद पुलिस की टीमें पिछले चार दिनों से वारासिवनी क्षेत्र में डेरा डाले हुए थीं।

छह आरोपी अब भी फरार
इस मामले में अपराधियों द्वारा आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है. जूम कार ऐप के जरिए व्यापारी के घर की रेकी किए जाने की बात सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. लूट की इस घटना में आरोपियों ने चाकू से हमला कर कर्मचारियों को घायल कर करोड़ों रुपये और SUV लेकर भाग गए थे। 
 
बालाघाट के खेत में मिली नोटों से भरी तीन बोरियां 

नागपुर पुलिस ने बालाघाट में छापेमारी कर खेत के भूसे से 3 करोड़ 28 लाख रुपये जब्त किए हैं. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. हालांकि लूट के 46 लाख रुपए अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं।  

मुख्य आरोपी पकड़ा गया
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी शुभम निवासी बम्हनी, हाल मुकाम नागपुर को पकड़कर पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर टीम ग्राम डोरली पहुंची। यहां आरोपी के जीजा अरविंद डहरवाल के खेत में रखे भूसे के ढेर की तलाशी लेने पर नोटों से भरी तीन बोरियां बरामद हुईं।

अरविंद के पिता दिनेश डहरवाल ने बताया कि चार दिन पहले शाम करीब 4 बजे अरविंद का साला शुभम कार से नोटों से भरी ये तीन बोरियां लेकर घर आया था और उन्हें भूसे के ढेर में छिपा दिया था। जब उन्होंने अपने बेटे अरविंद से इस रकम के बारे में पूछा, तो उसने इसे 'काला धन' बताया था।

नागपुर पुलिस ने पूरी नकदी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। साथ ही, आरोपी के जीजा अरविंद डहरवाल को हिरासत में लेकर मामले में शामिल अन्य मददगारों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

दिनेश डहरवाल का बेटा अरविंद डहरवाल है। जिसे नागपुर पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। साथ ही अरविंद का साला शुभम है जो यह नोटों से भरी बोरी को लाया था। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button