बिहार

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, झारखंड में 15 दिसंबर तक निपटेंगे दावे-आपत्तियां

रांची
 झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) – 2026 की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए 15 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है।

वहीं, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 दिसंबर को किया जाएगा। इससे पहले अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर निर्धारित थी। आयोग ने 17 नवंबर को पत्र जारी कर एसआइआर का संशोधित कार्यक्रम सभी संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को भेजा है।

आयोग की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, झारखंड में दावे और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरी करनी होगी। इसके बाद 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। समयसीमा बढ़ाए जाने से पुनरीक्षण की प्रक्रिया में जुड़े अधिकारियों को दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

Related Articles

आयोग ने अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को लेकर भी कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत 18 नवंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्म तैयार और प्रिंट किए जाने हैं। 18 से 30 नवंबर तक इन फॉर्म का वितरण और संग्रह किया जाएगा। वहीं, प्राप्त फॉर्म के निपटारे के लिए 10 दिसंबर तक की समयसीमा तय की गई है।

निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राजनीतिक दलों को भी बदले हुए कार्यक्रम से अवगत कराने को कहा गया है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button