बिहार

हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मिलेगी कई सौगातें, 28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य कार्यक्रम

रांची
 झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार पूरे पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को खेलगांव में आयोजित होगा, जिसमें लगभग आधा दर्जन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

इस कार्यक्रम में रांची के नगड़ी में स्थापित होनेवाले रिम्स-2, जामताड़ा मेडिकल कालेज सहित कई अन्य योजनाओं के शिलान्यास की तैयारी चल रही है। हालांकि इसपर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद लिया जाएगा।

वहीं, 18 नवंबर को होनेवाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कुछ नई योजनाओं की स्वीकृति मिलेगी, जिनकी लांचिंग 28 नवंबर को होगी।

Related Articles

राज्य सरकार ने इस बार झारखंड स्थापना दिवस को पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार को सभी जिलों में 'स्वच्छता के लिए दौड़' कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत होगी।

सुबह सात से आठ बजे तक आयोजित इस दौड़ का समापन छठ घाटों की साफ-सफाई से होगी। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी उपायुक्तों को सौंपी गई है। रांची में इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हो सकते हैं।

इधर, 28 नवंबर को आयोजित होनेवाले मुख्य कार्यक्रम में सीबीएसई, आइसीएसई तथा जैक की 10वीं एवं 12वीं की इस वर्ष की परीक्षा के टापरों को पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही झारखंड ओलिंपियाड तथा आइसीटी चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आकांक्षा योजना से जेईई मेन्स तथा नीट-यूजी उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के टापरों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री कई सड़क परियोजनाओं का आनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। इसे लेकर सभी जिलों से ऐसी परियोजनाओं की सूची मांगी गई है। साथ ही इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button