छत्तीसगढ़

बघेल का भाजपा पर तीखा कटाक्ष, बोले- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में आ जाएंगे सभी नेता

रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा के विधायक एक इनोवा में सिमट जाएंगे। किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी और कर्मचारी सभी परेशान हैं।

वे शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 नवंबर को ही बिहार का लोक पर्व छठ पूजा है।

Related Articles

उपचुनाव में हार के बाद घबराई बीजेपी

राष्ट्रीय अध्यक्ष यह पर्व अपने निर्वाचन क्षेत्र में मनाते थे लेकिन उपचुनावों में हार के बाद से डरे हुए हैं। अब वहां जाने से भी घबरा रहे हैं। बघेल ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि भिलाई में पांच हजार से अधिक नए मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं, जबकि प्रदेशभर में करीब 25 हजार नए मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े गए हैं। बिना परिसीमन के करीब 25 हजार मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में भेज दिए गए।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button