
भोपाल
मध्यप्रदेश में अमूल दूध पीने वालों को अब हर महीने ज्यादा खर्च करना होगा। कंपनी ने दूध की कीमतों में 1 से 4 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर पैकेट अब 70 की जगह 74 रुपए में मिलेगा। वहीं, अमूल ताजा के एक लीटर पैकेट की कीमत 57 से बढ़ाकर 59 रुपए कर दी गई है। आधा लीटर वाले पैकेट भी एक से दो रुपए तक महंगे हुए हैं। प्रदेश में सांची के बाद अमूल दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। अलग-अलग शहरों को मिलाकर रोजाना साढ़े चार लाख लीटर से अधिक अमूल दूध की बिक्री होती है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा इंदौर का है, जहां प्रतिदिन करीब सवा लाख लीटर दूध बिकता है। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में भी रोजाना 50 से 80 हजार लीटर तक अमूल दूध की खपत है।
आधा लीटर के पैकेट पर एक से दो रुपए बढ़े
अमूल ने अलग-अलग वैरायटी के दूध के दाम बढ़ाए हैं। अमूल ताजा के 500 एमएल पैकेट की कीमत 29 से बढ़ाकर 30 रुपए और एक लीटर पैकेट की कीमत 57 से बढ़ाकर 59 रुपए की गई है। इसी तरह अमूल गोल्ड का आधा लीटर पैकेट 35 से बढ़कर 37 रुपए और एक लीटर पैकेट 70 से बढ़कर 74 रुपए का हो गया है।
भोपाल में खुले दूध की बिक्री ज्यादा, पैकेट में सांची आगे
भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री ज्यादा होती है। खुले दूध की रोजाना खपत 6 से 8 लाख लीटर तक है। पैकेट वाले दूध में सांची सबसे आगे है। इसकी रोजाना औसतन 3 लाख लीटर बिक्री होती है, जबकि अमूल की खपत करीब 80 हजार लीटर है।
इसके अलावा सौरभ, श्रीधी और मदर डेयरी के दूध की भी बिक्री होती है। सौरभ और श्रीधी की संयुक्त खपत करीब 1 लाख लीटर है। इनकी सप्लाई शहर के साथ भोपाल के ग्रामीण इलाकों में भी होती है। मदर डेयरी की खपत मुख्य रूप से शहर में है।
मदर डेयरी ने भी बढ़ाए रेट, MP में फिलहाल असर नहीं
मदर डेयरी ने बुधवार को दूध की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में फिलहाल नए रेट लागू नहीं हुए हैं। प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। भोपाल में इसकी खपत करीब 25 हजार लीटर है। इसके अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी इसकी सप्लाई होती है।
स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सांची या स्थानीय दूध संघों के रेट बढ़ाने पर ही यहां कीमतें बढ़ती हैं। फिलहाल मदर डेयरी ने प्रदेश में नई कीमतें लागू नहीं की हैं।
दूध के अलग-अलग वेरिएंट्स का मतलब
फुल क्रीम मिल्क: इसमें फैट की मात्रा सबसे ज्यादा (कम से कम 6%) होती है। यह ज्यादा गाढ़ा और पोषण से भरपूर माना जाता है।
टोंड मिल्क: होल मिल्क (फुल क्रीम) में स्किम्ड मिल्क और पानी मिलाकर इसे तैयार किया जाता है, ताकि फैट का प्रतिशत घटाकर लगभग 3% पर लाया जा सके।
डबल टोंड मिल्क: इसमें फैट की मात्रा और कम करके लगभग 1.5% कर दी जाती है। यह कम कैलोरी वाली डाइट पसंद करने वालों के लिए सही होता है।
बल्क टोंड मिल्क: यह मदर डेयरी के वेंडिंग बूथ पर बिना पाउच के सीधा मिलने वाला टोंड दूध होता है।
भोपाल में खुले दूध की खपत ज्यादा, पैकेट में सांची आगे
भोपाल में पैकेट वाले दूध के मुकाबले खुले दूध की खपत अधिक है। शहर में रोजाना करीब 6 से 8 लाख लीटर खुले दूध की बिक्री होती है। पैकेट वाले दूध के बाजार में सांची सबसे आगे है। इसकी औसतन तीन लाख लीटर प्रतिदिन बिक्री होती है, जबकि अमूल की खपत करीब 80 हजार लीटर है। इसके अलावा सौरभ, श्रीधी और मदर डेयरी के दूध की भी शहर में बिक्री होती है। सौरभ और श्रीधी की संयुक्त खपत करीब एक लाख लीटर प्रतिदिन है। इनकी सप्लाई भोपाल शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होती है। मदर डेयरी की खपत मुख्य रूप से शहर में है।
मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, एमपी में अभी पुरानी कीमतें
मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है, लेकिन मध्यप्रदेश में फिलहाल नई दरें लागू नहीं की गई हैं। प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। भोपाल में इसकी खपत लगभग 25 हजार लीटर प्रतिदिन है। इसके अलावा इंदौर, मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर और हरदा में भी इसकी सप्लाई होती है।






