मध्यप्रदेश

बागड़िया टावर में आग लगने से अफरा-तफरी, इमारत में फंसे 15 लोगों को बचाने में जुटी दमकल टीम

उज्जैन

 कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बहुमंजिला बागड़िया टावर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त इमारत में करीब 15 लोग मौजूद थे, जो आग और धुएं के बीच अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया है।

राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी

दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने के साथ ही इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इलाके में भारी धुआं फैलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button