देश

वंदे भारत स्लीपर की टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, तत्काल और वेटिंग का नहीं होगा विकल्प

नई दिल्ली

अगर आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले कुछ जरूरी नियम जान लीजिए. इन ट्रेनों में रेलवे ने तत्काल टिकट की सुविधा नहीं रखी है. यानी आखिरी समय में तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक करने का विकल्प नहीं मिलेगा. यात्रियों को केवल एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (Advance Reservation Period) के दौरान ही टिकट बुक करना होगा. इतना ही नहीं, ट्रेन में सफर के लिए कन्फर्म टिकट होना भी जरूरी है। 

आरएसी या वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी. रेलवे के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में तत्काल कोटा इसलिए नहीं रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकें. रेलवे के मुताबिक वंदे भारत के स्लीपर वर्जन में बुकिंग के लिए सभी सीटें जनरल कोटे में उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को पहले से टिकट बुक करने का मौका मिल सके। 

Related Articles

अभी इन 3 रूट पर चल रहीं वंदे भारत स्लीपर

फिलहाल देश में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की तीन जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं. इनके रूट और ट्रेन नंबर इस प्रकार हैं:

    हावड़ा-कामाख्या-हावड़ा: ट्रेन नंबर 27575/27576
    वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी: ट्रेन नंबर 27421/27422
    बेंगलुरु-मुंबई-बेंगलुरु: ट्रेन नंबर 27651/27652

ट्रेन में 1, 2, 3 एसी कैटेगरी, टोटल 823 सीटें
पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने (BEML) ने चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) की टेक्नोलॉजी से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें डेवलप की हैं. इन ट्रेनों को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है. एक ट्रेन में कुल 16 कोच हैं. इनमें 11 एसी 3-टियर, 4 एसी 2-टियर और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं. ट्रेन में एक बार में कुल 823 यात्री सफर कर सकते हैं. इसमें एसी 3-टियर की 611, एसी 2-टियर की 188 और फर्स्ट एसी की 24 बर्थ हैं। 

टिकट कैंसिल कराने पर कितना पैसा कटेगा?
रेलवे बोर्ड के नियमों के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर में केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे. इस ट्रेन में आरएसी (RAC) और वेटिंग लिस्ट (WL) का कोई कॉन्सेप्ट नहीं रखा गया है. वंदे भारत स्लीपर का कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर समय के हिसाब से अलग-अलग चार्ज लगेगा. रेलवे बोर्ड के मुताबिक, टिकट कैंसिल कराने पर किराये में से तय रकम काटकर बाकी पैसा लौटाया जाएगा। 

72 घंटे से पहले: ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 72 घंटे से ज्यादा पहले टिकट कैंसिल कराने पर किराये का 25% कटेगा.

72 से 8 घंटे पहले: ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 72 घंटे से लेकर 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर किराये का 50% कटेगा.

8 घंटे से कम समय बचने पर: ट्रेन रवाना होने में 8 घंटे से कम समय बचा है, तो टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा.

यानी अगर सफर का प्लान बदलता है, तो टिकट कैंसिल कराने में देरी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है, खासकर ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले तक अगर टिकट कैंसिल नहीं किया तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button