इंदौर
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार ने सोने-चांदी की कीमतों का रुख पलट दिया है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है। इससे यूएस-ईरान युद्ध के खत्म होने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। नतीजतन कच्चे तेल के दाम बुधवार रात लड़खड़ाकर टूट गये। ब्रेंट क्रूड की कीमत 93 डॉलर के आसपास आ गई हैं। इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिला है। पिछले दो दिनों में भाव काफी बढ़ गए हैं।
सोने-चांदी में भारी उछाल
गुड रिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 3220 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2950 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 2420 रुपये की बढ़त के साथ 1,09,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव 10,000 रुपये के उछाल के साथ 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन बिखरने के बाद अचानक गोल्ड-सिल्वर रेट रॉकेट की रफ्तार से भागे और ये तेजी गुरुवार को भी जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर एक ओर चांदी 1.90 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, तो वहीं सोने का दाम 1.45 लाख के पार निकल गया।
सोना का भाव रुक नहीं रहा
एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत पर नजर डालें, तो गुरुवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,46,109 रुपये पर पहुंच गया, जबकि बीते कारोबारी दिन बुधवार को ये कीमती पीली धातु 1,43,234 रुपये पर क्लोज हुई थी. यानी सोना एक झटके में 2875 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।
नवंबर की शुरुआत में बड़ी उथल-पुथल
सोने की कीमतों में फेस्टिव सीजन में अक्टूबर महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और Gold Rate Crash नजर आया था. नवंबर महीने की शुरुआत में भी गिरावट आई. 30 सितंबर को 10 ग्राम सोना 1,49,036 रुपये का था, जो 30 अक्टूबर को फिसलते हुए 1,38,485 रुपये पर आ गया था. यानी सोना 10,551 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था. लेकिन अब ये अक्टूबर महीने के आखिरी कारोबारी दिन से 7624 रुपये चढ़ गया है।

चांदी की कीमत में भी बदलाव
Gold Rate के बाद बात करें, एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव में भी बड़ा चेंज आया है. दरअसल, मंगलवार को गिरकर 1,79,698 रुपये पर आई 1 किलो सिल्वर का दाम बुधवार को आई रैली के चलते 1,87,735 रुपये पर पहुंच गया था और गुरुवार को भी इसमें तेजी आई है. हालांकि, ये बीते कारोबारी दिन जितनी नहीं है फिर भी 1 Kg Silver Price 3211 रुपये चढ़कर 1,90,946 रुपये पर पहुंच गया।
दो दिन में 11000 रुपये हुई महंगी
Silver Price Rally को देखें, तो सिर्फ दो दिनों में अब तक चांदी की कीमत 11000 रुपये प्रति किलो ग्राम से ज्यादा उछल चुकी है. दरअसल, बीते मंगलवार के भाव 1,79,698 से वर्तमान भाव की तुलना करें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत में 11,248 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आ चुका है।
अक्टूबर में Silver दनादन क्रैश
इससे पहले बीते अक्टूबर महीने में चांदी की कीमत ने इसमें पैसा लगा चुके निवेशकों को हैरान किया था, तो वहीं नए खरीदारों को सुनहरा मौका दिया था. दरअसल, पूरे महीने सिल्वर प्राइस क्रैश देखने को मिला था. बीते 30 सितंबर को MCX Silver Price 2,23,706 रुपये था, जो 30 अक्टूबर को गिरते हुए 1,79,132 रुपये प्रति किलो पर आ गया. यानी चांदी एक महीने में ही 44,574 रुपये सस्ती हो गई थी।