उत्तर प्रदेश

UP के कुशीनगर में कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 8 में से 6 लोगों ने तोड़ा दम

 कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल 8 लोग सवार थे, इनमें से 2 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग किसी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

इस भयानक हादसे के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक मौके पर दिखाई दे रहा है. हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और आसपास सामान भी बिखरा नजर आ रहा है. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस दृश्य को देखकर स्तब्ध नजर आ रहा है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button