मध्यप्रदेश

कचरा निपटान में सुस्त रफ्तार पर निगम की सख्ती, 6 महीने में आधा लक्ष्य भी पूरा नहीं, कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी

भोपाल

आदमपुर छावनी की कचरा खंती में जमा साढ़े सात लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करने की जिम्मेदारी संभाल रही सौराष्ट्र एनवायरो कंपनी की धीमी रफ्तार से नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। न्यायालय के आदेश पर निगम को 330 दिन में पुराने कचरे का निष्पादन करना है, लेकिन टेंडर दिए छह माह बीतने के बाद भी आधे कचरे का निष्पादन नहीं हो सका है। अब करीब पांच माह का समय ही बचा है।

सोमवार को लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने काम की गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो मार्च तक तो दूर, अगले ढाई साल में भी कचरे का निष्पादन नहीं हो सकेगा। उन्होंने मौके से ही कंपनी संचालक से मोबाइल पर चर्चा कर मशीनरी और अन्य संसाधन तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button