छत्तीसगढ़

झनकी बाजार में तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत और चार घायल; वाहन में लगाई आग

 डिंडौरी

 जिले के गोपालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झनकी में साप्ताहिक बाजार के दिन शुक्रवार की देर शाम हिट एंड रन का गंभीर मामला सामने आया है।
दुकान को भी क्षतिग्रस्त किया

लापरवाही पूर्वक चार पहिया वाहन चलाते हुए आरोपी ने भीड़ में वाहन घुसा दिया। वाहन की चपेट में आने से जहां बाजार करने आए ग्राम सहजना निवासी एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। लोगों को कुचलता हुआ वाहन दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर गया।
ग्रामीणों का विरोध बढ़ता देख पुलिस पहुंची

Related Articles

दुर्घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने रौंदने वाले वाहन को आग लगा दी। ग्रामीणों का देर रात विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव रवाना किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बताया कि एसडीओपी को उन्होंने मौके पर भेजा है। साथ ही आसपास के थानों का पुलिस बल भी मौके पर भेजा जा रहा है।

लोगों को समझाना मुश्किल

सैकड़ों की संख्या में लोग एकजुट हो गए हैं। पुलिस को भी लोगों को समझाना मुश्किल हो रहा है। विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
मृतक और घायलों की पहचान

ग्रामीणों के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान उत्तम धुर्वे उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है, जो बाजार में खरीदारी करने पहुंचा था। वहीं घायलों में पुरूषोत्तम लाल, विवेक, नरबद और जनक शामिल हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button