मध्यप्रदेश

अलीराजपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 20 क्विंटल से ज्यादा गांजे के पौधे जब्त

भोपाल 
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अलीराजपुर एवं नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया तथा स्मैक सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है। दोनों ही जिलों कार्यवाही कर पुलिस ने अवैध गांजे के पोधे एवं स्मैक सहित लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपए की संपति जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अलीराजपुर में दो खेतों से 2,040 गांजे के पौधे जब्त
जिले में थाना आंबुआ क्षेत्र में चार थानों की पुलिस एवं साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दो खेतों से गांजे के 2,040 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 20 क्विंटल 79 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। दोनों प्रकरणों में दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।

नरसिंहपुर में ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत स्मैक सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
नरसिंहपुर में संचालित ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत पुलिस ने स्मैक की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सांकल रोड क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों से क्रमशः 270 ग्राम एवं 230 ग्राम, कुल 500 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की। पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर राजस्थान सीमा से लगे क्षेत्र से कथित मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में दो मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन सहित लगभग 52 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सप्लाई नेटवर्क, आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

Related Articles

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मादक पदार्थों की बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी, सप्लाई नेटवर्क के पर्दाफाश तथा अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button