मध्यप्रदेश

ऐसा प्रधान सेवक आपने कहां देखा होगा, जो बिना छुट्टी लिए 25 वर्षों से लगातार राष्ट्रसेवा में जुटा है” — राज्यमंत्री पंवार

भोपाल

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का ब्यावरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा भोपाल बायपास स्थित अखंड परमधाम आश्रम से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गुना नाका पर भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुई।

इस दौरान मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री  नारायण सिंह पंवार ने यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता का अवसर है कि प्रधानमंत्री  मोदी का संदेश लेकर यात्री ब्यावरा पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री  मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत कर रहा है।

Related Articles

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि “ऐसा प्रधान सेवक आपने कहां देखा होगा, जो बिना छुट्टी लिए लगातार 25 वर्षों से राष्ट्रसेवा में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री  मोदी आज देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में अपनी कार्यशैली, नेतृत्व और जनसेवा के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। अनेक देशों द्वारा उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया जाना उनके वैश्विक स्तर पर स्थापित सम्मान और संबंधों को दर्शाता है।”

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि यात्रा में शामिल साथी प्रधानमंत्री के संदेश को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर पहुंच रहे हैं तथा स्वच्छता, पौधारोपण एवं जनसेवा के माध्यम से सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का ब्यावरा पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। मती निर्मला शर्मा ने प्रधानमंत्री  मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से उनका स्वयं का पक्का घर बनने का सपना साकार हो रहा है। वहीं  कमलेश सैनी ने प्रधानमंत्री की योजनाओं से अपने जीवन में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button