बिहार

Begusarai News: डिप्टी डायरेक्टर के घर EOU का छापा, भाई के व्यवसायिक ठिकाने भी खंगाले

बेगूसराय.

बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबॉस) के उप निदेशक तथा मुजफ्फरपुर के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के पैतृक आवास एवं उनके भाई के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की।

कार्रवाई कई ठिकानों पर एक साथ चल रही है। सूत्रों के अनुसार ईओयू के अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान परिसरों में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। कार्रवाई में स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। ईओयू टीम के साथ बलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस टीम मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।

हालांकि, छापेमारी के कारणों को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई जारी रहने के कारण मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button