मध्यप्रदेश

​संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया से की सौजन्य भेंट

​भोपाल
​आल इंडिया वैक वर्ड क्लासेज फेडरेशन के नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं कल्याण आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा), पूर्व सांसद व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया से सौजन्य भेंट की।
​इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संभागीय अध्यक्ष गौरव सेठ ने डॉ. कुसमारिया से नर्मदापुरम संभाग में पिछड़ा वर्ग समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान से जुड़े विषयों पर प्राथमिक चर्चा की इस अवसर पर भाजपा नर्मदापुरम के पूर्व जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी उपस्थित रहे l

संक्षिप्त ​मुलाकात के दौरान डॉ. कुसमारिया ने गौरव सेठ के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण की योजनाओं और जमीनी मुद्दों पर विस्तृत संवाद के लिए उन्हें आयोग कार्यालय में आमंत्रित किया। गौरव सेठ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन आयोग के मार्गदर्शन में समाज हित और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button